उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश का बड़ा बयान, बोले– “डीएम-एसएसपी लोकतंत्र की हत्या में शामिल, कांग्रेस करेगी राज्यव्यापी आंदोलन”

हल्द्वानी न्यूज़- गैरसैंण विधानसभा सत्र से लौटने के बाद हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने नैनीताल में घटी घटना को लेकर भाजपा सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

 

 

उन्होंने कहा कि जिस तरह नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस विधायकों पर हमला किया गया और पुलिस की मौजूदगी में किडनैपिंग जैसा शर्मनाक कांड हुआ, वह लोकतंत्र की खुलेआम हत्या है। इस पूरे मामले में भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस की मिलीभगत साफ दिखती है।

यह भी पढ़ें 👉  मुरादाबाद हादसे के बाद सख्त एक्शन: उत्तराखंड में BlaBla पर लग सकता है बैन, सरकार ने शुरू की तैयारी

 

 

विधायक सुमित हृदयेश ने जिला प्रशासन और पुलिस पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि नैनीताल के जिलाधिकारी और एसएसपी इस पूरे कांड में प्रत्यक्ष रूप से शामिल रहे। उन्होंने इसे “लोकतंत्र को शर्मसार करने वाली घटना” करार दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ एक के बाद एक कई वाहनों में हुई भीषण टक्‍कर, इस भीषण हादसे में एक बच्चे समेत तीन की मौत, छह घायल

 

 

सुमित हृदयेश ने एलान किया कि कांग्रेस अब इस मामले को लेकर पीछे हटने वाली नहीं है। उन्होंने कहा, “पूरी कांग्रेस पार्टी आज भी डीएम और एसएसपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग पर अडिग है। आने वाले दिनों में कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर राज्य का सबसे बड़ा आंदोलन करने जा रही है।”

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने समीक्षा अधिकारी मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया, सितंबर माह को होगी परीक्षा