उत्तराखण्डकुमाऊं,क्राइम

उत्तराखंड- यहाँ दिनदहाड़े अज्ञात हमलावरों ने किसान की गोली मारकर की हत्या,

  • जसपुर क्षेत्र के हरिद्वार हाइवे की घटना
  • ग्राम कलियावाला के रहने वाले थे मनजीत सिंह

जसपुर न्यूज़- एनएच 74 पर ग्राम कलियावाला के पास शनिवार को दिनदहाड़े दो अज्ञात हमलावरों ने किसान को गोली मार दी। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी लगते ही मौके पर एएसपी व अन्य अधिकारियों ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं -(बड़ी खबर) आखिरकार एक अरसे के बाद बड़ी आबादी को हल्दूचौड़ में बना 30 बेडो का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिला, विधायक डॉ0 मोहन बिष्ट ने किया शुभारंभ

 

ग्राम कलियावाला निवासी मनजीत सिंह का हाइवे पर रेस्टोरेंट का काम चल रहा है। वह अपने गांव से दोपहर मिट्टी भरान का काम देखने के लिए हाइवे स्थित अपने जमीन पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पहले से ताक लगाकर बैठे दो हमलावरों ने मनजीत की जमीन के पास पहुंचते ही फायर झोंक दिया।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल- आज मेष, धनु और मीन राशि वालों को नौकरी में लाभ मिलने के संकेत, जाने बाकी राशि वालो का हाल, पढ़ें दैनिक राशिफल

 

स्थानीय लोग अभी कुछ समझ पाते की हमलावर मौके से फरार हो गए। आनन फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- कार सवार युवकों ने स्कूटी से जा रही लड़कियों से की छेड़छाड़, रास्ता रोका, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप, पुलिस ने दोनों कारो को सीज कर पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

 

मामले की जानकारी लगते ही मौके पर एएसी अभय प्रताप सिंह व अन्य अधिकारी पहुंच गए हैं। मामले में दोनों अज्ञात हमलावरों की पहचान काे लेकर सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। इस दौरान सीमावर्ती क्षेत्र से लगी चौकियाें को अलर्ट कर दिया गया है।