उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,

हल्द्वानी- (दुःखद) भाजपा के वरिष्ठ नेता पूरन चंद्र शर्मा का लंबी बीमारी के बाद हुआ निधन, यूपी सरकार में रह चुके मंत्री

हल्द्वानी न्यूज़- उत्तराखंड बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं अभिभाजित उत्तर प्रदेश में पर्वतीय विकास मंत्री रहे पूरन चंद्र शर्मा का आज निधन हो गया। काफी समय से वह बीमार चल रहे थे, उनके पारिवारिक मित्रों ने बताया की कल सुबह हल्द्वानी के रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट सहित राज्य के सभी कैबिनेट मंत्री व प्रदेश अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : SSP द्वारा पत्रकारों में भय का माहौल बनाए जाने के खिलाफ डीआईजी को दिया ज्ञापन

पूरन चंद्र शर्मा के निधन से बीजेपी में शोक की लहर है, राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, नैनीताल जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी, वरिष्ट भाजपा नेता सुरेश तिवारी समेत पार्टी के तमाम नेताओं और पदाधिकारी ने उनके निधन पर गहरा दु:ख प्रकट करते हुए। उनके परिजनों की प्रति अपनी शोक संवेदनाएं प्रकट की हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड – यूपी पुलिस के डिप्टी एसपी की पत्नी की निर्मम हत्या, बेटे ने ही मां को लोहे की रॉड से वार कर मार डाला