उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,हल्द्वानी

हल्द्वानी- (दुःखद) यहां दो स्कूटी की आमने-सामने हुई टक्कर में एक की मौत, परिजनों में कोहराम।

हल्द्वानी न्यूज़– हल्द्वानी शहर के गैस गोदाम रोड में दो ‌स्कूटियों के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक स्कूटी सवार व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। जिसे आसपास के लोगों द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी उपचार के दौरान निजी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून--धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2015 से पहले नियुक्त उपनल कर्मियों को मिलेगा समान वेतन, 4 जिलों में 6 विशेष न्यायालयों को मंजूरी


जानकारी के अनुसार गायत्री नगर, गैस गोदाम रोड निवासी रमेश चन्द्र पांडे बीती 11 अगस्त को स्कूटी संख्या यूके04सी-6684 पर सवार होकर बाजार से घर की तरफ लौट रहे थे। इस बीच विवेक विहार के पास अनियंत्रित गति से आ रही स्कूटी संख्या यूके04एबी-6738 ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  (एक प्रदेश-एक रॉयल्टी आंदोलन अपडेट) गौला संघर्ष समिति के लोगों ने शीशमहल गेट को जबरदस्ती खोलने के विरोध में डीएलएम को सौंपा ज्ञापन

टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि रमेश पांडे काफी दूर जा छिटके और बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान बीती शाम उनकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। इस मामले में मृतक के पुत्र विनीत ने आरोपी स्कूटी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफ़िक एरा में आयोजित स्वयं सहायता समूह मेले में वर्धान महरा ने जीती इलेक्ट्रिक स्कूटी