उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ दिनदहाड़े घर मे घुसकर बुजुर्ग महिला की हत्या

हरिद्वार के ज्वालापुर में दिनदहाड़े घर में घुसकर एक बुजुर्ग महिला की हत्या की खबर से सनसनी फैल गई। हत्या की घटना को अंजाम उस वक्त दिया गया जब परिवार के सभी लोग गंगा स्नान करने के लिए गए हुए थे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून - उत्तराखण्ड सचिवालय संघ के प्रतिनिधियों ने सीएम धामी से भेंट कर कार्मिकों की मांगों के संबंध में उन्हें कराया अवगत, सीएम धामी ने जताई सहमति

 

पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस के अनुसार, बुजुर्ग महिला के सिर पर भारी वस्तु से वार कर हत्या कर दी गई है। पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- इंफ्लुएंसर ज्योति अधिकारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, कुमाऊं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने और आर्म्स एक्ट के आरोप में जेल

 

एसएसपी  प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि अर्चना उम्र 63 वर्ष पत्नी स्व. उमाकांत निवासी चाकलान ज्वालापुर घटना के वक्त घर पर अकेली थीं। प्रथमदृष्टया चोरी की घटना नहीं दिख रही है। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बाकी चीजें स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  अपडेट "लालकुआं वासियों के लिए एक और खुशखबरी विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने लालकुआ वासियों के लिए कराया यह बड़ा काम" पड़े पूरी खबर