उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- यहाँ सरेआम छेड़छाड़ कर रहे थे मनचले, कराटे गर्ल ने सिखाया ऐसा सबक कि तारीफ करने लगे मौजूद लोग

  • जुट गई लोगों की भीड़
  • बेटी के साहस और बहादुरी की तारीफ करने लगा हर कोई

हल्द्वानी न्यूज़- महिलाओं और छात्राओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के प्रति बढ़ती जागरूकता और आत्मरक्षा की तकनीकों के ज्ञान ने अब हल्द्वानी की बेटियों को और भी मजबूत बना दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  भारत और चीन से हुए युद्ध में बहादुरी से प्रतिभाग कर चुके पूर्व सैनिक संगठन बिंदुखत्ता के पूर्व अध्यक्ष कैप्टन कुंवर सिंह सैलाकोटी का हुआ निधन, क्षेत्र में शोक की लहर,

 

हाल ही में, हल्द्वानी के भोटिया पड़ाव चौकी के पीछे ठंडी सड़क पर दो कराटे प्रशिक्षित छात्राओं ने अपने साथ बदसलूकी करने वाले मनचलों को करारा जवाब दिया। यह घटना उस समय घटी जब ये छात्राएं ठंडी सड़क से गुजर रही थीं और दो मनचले उन्हें परेशान करने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  क्या है ला नीना? जिसके कारण उत्‍तराखंड में लगातार तीन दिन से हो रही है बारिश, जन-जीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त

 

छात्राओं ने तुरंत अपने कराटे प्रशिक्षक महेंद्र भाकुनी द्वारा सिखाए गए आत्मरक्षा के गुरों का इस्तेमाल करते हुए उन मनचलों की जमकर धुनाई कर दी। यह साहसी घटना कैमरे में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

 

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- हरिद्वार छोड़ 12 जिलों में अगले महीने हो सकते हैं पंचायत चुनाव, 20 जून को अधिसूचना संभावित

वही कराटे कोच महेंद्र भाकुनी, जो भोटिया पड़ाव चौकी के पास स्थित पार्क में बच्चों को कराटे का प्रशिक्षण देते हैं, ने इस घटना की सराहना की और कहा कि इस तरह की आत्मरक्षा की शिक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है ताकि बच्चे और महिलाएं खुद को सुरक्षित रख सकें।