उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- यहाँ कोहरे के चलते दो बसों की आमने-सामने हुई भिड़ंत, कई यात्री गंभीर घायल, पढ़े पूरी खबर…

हल्द्वानी न्यूज़– सितारगंज मार्ग पर रोडवेज और फैक्ट्री की बस में भिड़ंत हुई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को 108 सेवा से हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल को भेजा है।

वही सभी घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है। हादसे के कारण घना कोहरा बताया जा रहा है। बताया गया है कि हल्द्वानी- सितारगंज मार्ग पर हल्द्वानी से बनबसा को जा रही रोडवेज की बस और सिडकुल की कर्मचारियों से भरी बस चोरगलिया थाना क्षेत्र के दानीबांगर मोड़ पर कोहरे के चलते अनियंत्रित होकर आमने-सामने टकरा गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- भारी बारिश के चलते शेरनाला में पानी का बहाव हुआ तेज, हल्द्वानी-सितारगंज मार्ग यातायात के लिए हुआ बंद

दोनों बसों के आपस में टक्कर होते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। वही घटना के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को बस से उतारकर 108 सेवा से हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल को भेजा है। वही सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  गढ़वाल एंव कुमाऊं मण्डल में खुलेंगे एक-एक नशामुक्ति केन्द्र- मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, साथ ही कई विकास योजनाओं के लिए भी दी वित्तीय स्वीकृति

वही चोरगलिया थाना प्रभारी भगवान सिंह मेहर का कहना है कि कोहरे के चलते हादसा हुआ है, हादसे में दोनों बसों के 13 यात्री घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल को भेजा गया है। कुछ घायलों को गंभीर चोट आई है। क्रेन के माध्यम से दोनों बसों को सड़क से किनारे कर यातायात को सुचारु किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी -(बड़ी खबर) हिट एंड रन कानून में हुए बदलाव के चलते चालकों की हड़ताल का असर अब पेट्रोल पंपो में लगी भीड़, प्रशासन बोला आपूर्ति सामान्य