उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

Uttarakhand Weather: पहाड़ों में फिर बदला मौसम, तेज बारिश और आकाशीय बिजली का यलो अलर्ट

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में पिछले दो दिनों से बारिश का दौर जारी है। देहरादून समेत कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई, जबकि कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्रों में भी जोरदार बौछारें देखने को मिलीं। मौसम विभाग ने आज पर्वतीय जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, मैदानी इलाकों में बुधवार से बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ने और मौसम साफ होने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी शहर में शांति व्यवस्था कायम करने को लेकर आज प्रशासन और पुलिस ने निकला फ्लैग मार्च

 

 

पहाड़ों में तेज बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट

देहरादून में मंगलवार सुबह से रिमझिम बारिश होती रही। दोपहर बाद बारिश थमने के साथ मौसम कुछ साफ हुआ और शाम को धूप भी खिली। वहीं कुमाऊं के कई इलाकों में बारिश का दौर तेज रहा। लगातार हो रही बारिश के बावजूद प्रदेश में तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है।

 

 

मौसम विभाग के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना है। इसे देखते हुए पर्वतीय जिलों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- दून और हरिद्वार से छह बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, मदद करने वाली भारतीय महिला भी पकड़ी

 

 

मैदानी इलाकों में बारिश से मिल सकती है राहत

बारिश के बीच मैदानी क्षेत्रों में अब मौसम के करवट बदलने के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से देहरादून समेत मैदानी इलाकों में बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ सकती हैं। इसके साथ ही कई स्थानों पर बादल छंटने और चटख धूप खिलने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-(बड़ी खबर) शहर के आवारा सांडो को पकड़ने का अभियान नगर निगम ने किया शुरू- डीएम

 

 

हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों तक बारिश और बौछारों का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। ऐसे में पहाड़ी मार्गों पर सफर करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। बारिश के दौरान भूस्खलन और सड़क पर मलबा आने की आशंका को देखते हुए मौसम की स्थिति और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों पर नजर रखने की सलाह दी गई है।