उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- यहाँ बीच बाजार में तीन सांड आपस में भिड़े, लड़ते-लड़ते एक दुकान में घुसा सांड, देखे वीडियो

हल्द्वानी न्यूज़- शहर में इन दिनों आवारा पशुओं का आतंक है पशुओं के आतंक इस कदर है कि पशुओं के साथ-साथ इंसानों की भी जान जा रही है लेकिन हल्द्वानी नगर निगम इन आवारा जानवरों को पकड़ने का जहमत तक नहीं उठा रहा है।

 

 

हल्द्वानी में बुधवार को तीन सांड आपस में बीच बाजार भीड़ गए और लड़ते-लड़ते बाजार में जा पहुंच गए.सांड को आपस में लड़ता देख देखकर दुकानदार इधर-उधर भागने लगे. वहां से निकलने वाले लोग खड़े होकर सांडो की लड़ाई देखने लगे. इस दौरान सांड लड़ते-लड़ते एक दुकान में घुस गया जहां दुकान के समान को गिरा दिया यहां तक की सांडो के चपेट में कई ठेला और बाइक भी आ गई जिसमें उनको नुकसान पहुंचा है।

यह भी पढ़ें 👉  UKSSSC Exam 2024- उत्तराखंड पर्सनल असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा तिथि घोषित, पढ़ें कब होगा एग्जाम

 

दुकानदारों ने उनके ऊपर पानी डालकर और डंडे मारकर उन्हें अलग करने का प्रयास किया मगर करीब आधे घंटे तक तीनो के बीच जंग होती रही, इस दौरान वहां खड़ी बाइक और स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई. काफी देर तक साल आपस में लड़ते हुए बाजार में इधर-उधर दौड़ रहे थे जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी -(बड़ी खबर) बनभूलपुरा में पुलिस प्रशासन व नगर निगम की टीम पर हुआ जमकर पथराव, थाने में पथराव कर कई गाड़ियां को किया आग के हवाले

 

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि सांड आए दिन बाजारों में लड़ते रहते हैं जिसके चलते व्यापारियों में दहशत का माहौल है. आवारा जानवरों को पकड़ने के लिए कई बार नगर निगम को अवगत भी कर चुके हैं लेकिन इन जानवरों से आए दिन घटनाएं हो रही है जिसके चलते लोग घायल भी हो रहे हैं जबकि पूर्व में कई हुई घटनाओं में लोगों की जान भी जा चुकी है. व्यापारियों ने आवारा पशुओं को पकड़ने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ नशे की लत पूरी करने के लिए दो युवकों ने कर डाली दो लूट, पुलिस ने किया गिरफ्तार, देखें वीडियो..………