उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ घर में अकेली रह रही फौजी की मां की बेरहमी से हत्या, सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट

ऊधम सिंह नगर न्यूज़- उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। घर में अकेली रह रही एक फौजी की 65 वर्षीय मां की अज्ञात हमलावरों ने सिर कुचलकर निर्मम हत्या कर दी। महिला के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं, जबकि गले पर कट का निशान भी पाया गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर पर ताला लगाकर चाबी साथ ले गया।

 

📍 क्या है पूरा मामला?
सितारगंज रोड स्थित देवभूमि कॉलोनी निवासी जानकी देवी (65) पत्नी स्वर्गीय हरीश चंद अपने मकान की पहली मंजिल पर अकेली रहती थीं। उनका बेटा सूरज चंद बंगाल इंजीनियर कोर में नायक पद पर जालंधर में तैनात है। मकान के भूतल पर किरायेदार सपरिवार रहते हैं, जबकि उनकी दो बेटियां पूनम और सुमन क्रमशः गुरुग्राम और दिल्ली में विवाहित हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- सीएम धामी का बड़ा एलान, कहा- अगले बजट सत्र तक आएगा अब तक का सबसे सशक्त भू-कानून, यूसीसी पर कही ये बड़ी बात

 

📞 बेटी के फोन से हुआ खुलासा
बुधवार शाम जब बेटी पूनम ने मां को फोन किया तो कॉल रिसीव नहीं हुआ। कई बार प्रयास करने के बाद भी फोन नहीं उठाने पर उसने अपने भाई सूरज को सूचना दी। सूरज ने भी संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन नहीं उठा।

 

चिंतित सूरज ने अपने परिचित (चाचा) को घर जाकर देखने को कहा। देर रात जब परिचित मौके पर पहुंचे तो दरवाजा बाहर से बंद मिला। आवाज लगाने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद सूरज को वीडियो कॉल कर स्थिति दिखाई गई और ताला तोड़ा गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (गजब) यहां चोर कुल्हाड़ी लेकर पेट्रोल पंप में पहुंचा चोरी करने, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी घटना।

 

🩸 अंदर का दृश्य देख दहल उठे लोग
ताला तोड़कर अंदर प्रवेश करने पर जानकी देवी जमीन पर अचेत अवस्था में पड़ी मिलीं। उनका चेहरा और हाथ नीला पड़ा था। सिर पर गंभीर चोट के निशान थे और फर्श पर खून फैला हुआ था। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

 

👮‍♂️ पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलते ही रात करीब 12 बजे एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी, सीओ विमल रावत और कोतवाल विजेंद्र शाह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड - यहां नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में हत्या, पति फरार, पुलिस जांच में जुटी

 

डॉक्टरों ने मौत के सटीक कारण का पता लगाने के लिए विसरा सुरक्षित रख लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं और गुरुवार को कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

 

ऊधम सिंह नगर के एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी गई है।

 

🕊 धार्मिक प्रवृत्ति की थीं मृतका
स्थानीय लोगों के अनुसार जानकी देवी धार्मिक स्वभाव की महिला थीं और आध्यात्मिक संस्था ब्रह्माकुमारी से जुड़ी हुई थीं। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।