उत्तराखण्डगढ़वाल,

रुड़की में खतरनाक स्टंट: हाईवे के ऊपर लोहे के पुल पर चढ़कर युवक ने बनाया डांस रील, पुलिस पहचान में जुटी

रुड़की (हरिद्वार)- सोशल मीडिया पर लाइक और फेम पाने की चाह में एक युवक ने अपनी जान को दांव पर लगा दिया। रुड़की के सालियर मंगलौर बाईपास पर एक युवक लोहे के ऊंचे पुल पर चढ़कर खतरनाक तरीके से डांस करता और रील बनाता नजर आया। नीचे नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही जारी थी, जबकि ऊपर संकरे लोहे के गाटर पर खड़ा युवक बेखौफ अंदाज में स्टंट करता रहा।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक पुल के सबसे ऊपरी हिस्से तक चढ़ गया था। वह संकरे लोहे के गाटर पर संतुलन बनाकर डांस करता रहा और उसका साथी वीडियो रिकॉर्ड करता रहा। नीचे गुजर रही भारी वाहनों की कतार के बीच यह दृश्य किसी भी पल बड़े हादसे में बदल सकता था।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज़ – सीएम धामी ने नई दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात कर वैश्विक निवेश सम्मेलन के उद्घाटन हेतु किया आमंत्रित

 

जरा सी चूक और अंजाम हो सकता था जानलेवा
अगर युवक का पैर फिसल जाता या संतुलन बिगड़ जाता, तो वह सीधे हाईवे पर गिर सकता था। ऐसे में गंभीर दुर्घटना या मौत की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता था। बावजूद इसके युवक ने न तो अपनी सुरक्षा का ध्यान रखा और न ही कानून का डर दिखाया।

यह भी पढ़ें 👉  DM नैनीताल की बड़ी कार्यवाही, भूमि उपयोग नियमों के उल्लंघन पर कई भूखंड राज्य सरकार में निहित

 

दिनदहाड़े हुआ खतरनाक स्टंट, लोग बने तमाशबीन
यह घटना मंगलौर कोतवाली क्षेत्र की बताई जा रही है। हैरानी की बात यह है कि दिनदहाड़े इतना खतरनाक स्टंट होता रहा, लेकिन मौके पर कोई रोक-टोक नहीं हुई। आसपास मौजूद लोग भी सिर्फ तमाशा देखते रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड-(दुःखद) न्यू ईयर का जश्न मना कर लौट रहे युवक हादसे के शिकार, तीन की मौत एक गंभीर, 3 परिवारो में छाया मातम

 

पुलिस हरकत में, युवक की पहचान की जा रही
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस युवक की पहचान करने में जुटी हुई है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के खतरनाक स्टंट न सिर्फ खुद की जान के लिए खतरा हैं, बल्कि दूसरों की सुरक्षा को भी जोखिम में डालते हैं।