उत्तराखण्डगढ़वाल,

यहाँ नेशनल हाईवे पर आ धमका हाथियों का झुंड, राहगीरों में मची अफरा-तफरी, दोनों तरफ हाईवे में लगा जाम।

कोटद्वार न्यूज़– उत्तराखंड राज्य में कोटद्वार-पौड़ी नेशनल हाईवे पर गुरुवार को सिद्धबली मंदिर के सामने अचानक हाथियों का एक झुंड आ धमका। एक के बाद एक हाथी जंगल से निकलकर हाईवे पर आ गए और काफी देर तक वहीं रुके रहे। 

हाथियों को सड़क पर देख वहां से गुजर रहे राहगीरों में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तुरंत ट्रैफिक रोका। इस दौरान करीब 30 मिनट तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- नकली नोट खपाने वाले गिरोह के एक और सदस्य को पुलिस ने नकली नोटों के साथ किया गिरफ्तार

इस दौरान राहगीरों ने हाथियों का वीडियो भी बनाया गया। काफी देर तक झुंड टस से मस नहीं हुआ। जिससे हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ शादी समारोह में 7.75 लाख की चोरी का खुलासा, महिला गिरफ्तार

वनकर्मियों ने हाथियों को नीचे खोह नदी में खदेड़कर हाईवे पर यातायात सुचारू किया। वनकर्मियों का कहना है कि हाथी दिखने पर घबराएं नहीं तुरंत वाहन को रोक दें। जहाँ हो वही पर खड़े हो जाओ।

सिद्धबली मंदिर के सामने तिलवाढांग फारेस्ट चेक पोस्ट के पास से हाथियों का नदी में जाने का पारंपरिक रास्ता है। कोटद्वार क्षेत्र से हाथी कार्बेट और राजाजी पार्क में आते जाते रहते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी – (बड़ी खबर) कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने पार्टी से दिया इस्तीफा

खोह नदी हाथियों के पानी पीने का पसंदीदा स्थल है। ऐसे में खोह नदी के तट पर और कोटद्वार दुगड्डा के बीच हाईवे पर आवाजाही संभलकर करने की जरूरत है।