उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड में सनसनी: कमरे में युवक का शव, महिला को लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी

देहरादून जिले के विकासनगर कोतवाली क्षेत्र स्थित कल्याणपुर में बुधवार को हुई गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। एक कमरे से युवक का शव बरामद हुआ, जबकि गोली लगने से गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

 

 

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान कमलेश (निवासी चकराता) के रूप में हुई है। वहीं घायल महिला संगीता (निवासी त्यूणी) है, जिसका विकासनगर के लेहमन अस्पताल में उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और उस पर लगातार नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड विधानसभा: हंगामे के बीच पारित हुए नौ विधेयक, अनुपूरक बजट भी पास

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कमरे से अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो कमलेश खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ा मिला, जबकि संगीता गंभीर रूप से घायल थी। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

 

यह भी पढ़ें 👉  नैनी झील में मिला 20 वर्षीय युवक का शव, 10 दिन से था लापता, क्षेत्र में मचा हड़कंप

 

प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि युवक ने पहले महिला को गोली मारी और उसके बाद खुद को गोली मार ली। हालांकि पुलिस ने अभी इस संभावना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहन जांच की जा रही है।

 

 

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि कमलेश का संगीता के घर अक्सर आना-जाना था। घटना के पीछे क्या कारण रहे, इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- अब 24 की जगह अब 25 नवंबर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, सरकार ने जारी किया संशोधित आदेश

 

 

 

सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और घायल महिला के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास जारी है।