उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में अगले 3 दिन भारी बारिश का हाई अलर्ट, कई जिलों में अत्यंत भारी वर्षा की चेतावनी

10 से 12 जुलाई तक मानसून रहेगा सक्रिय, भूस्खलन, जलभराव और नदी-नालों के उफान का खतरा; लोगों से सतर्क रहने की अपील

देहरादून न्यूज- उत्तराखंड में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 10 से 12 जुलाई तक राज्य के अधिकांश जिलों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली और तेज बारिश के दौर को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन, नदी-नालों के जलस्तर में बढ़ोतरी और जलभराव की आशंका जताते हुए लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने तथा प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।

 

 

10 जुलाई को इन जिलों में सबसे ज्यादा खतरा
मौसम विभाग के अनुसार 10 जुलाई को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल और चम्पावत जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी तथा कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और अति तीव्र से अत्यंत तीव्र बारिश के दौर पड़ सकते हैं। वहीं राज्य के अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) राज्य में सड़कों को गड्डा मुक्त करने के लिए इस वर्ष 450 करोड़ रूपये की धनराशि हुई जारी

 

 

11 जुलाई को कुमाऊं के तीन जिलों पर विशेष नजर
11 जुलाई को ऊधम सिंह नगर, नैनीताल और चम्पावत जिलों में कहीं-कहीं बहुत भारी से अत्यंत भारी वर्षा होने का अनुमान है। इन क्षेत्रों में तेज गर्जन, आकाशीय बिजली और मूसलाधार बारिश के तीव्र दौर पड़ सकते हैं। इसके अलावा राज्य के अन्य जिलों में भी कई स्थानों पर तेज बारिश और गरज-चमक की संभावना बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल नंदा देवी महोत्सव: डोला भ्रमण में चोरों का तांडव, मंगलसूत्र-पर्स उड़े, चेन काटने का वीडियो वायरल

 

 

12 जुलाई को भी जारी रहेगा बारिश का दौर
12 जुलाई को देहरादून, पौड़ी और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है। इन जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र से अति तीव्र बारिश के दौर पड़ सकते हैं। वहीं राज्य के अन्य जनपदों में भी कहीं-कहीं भारी वर्षा और तेज गर्जन के साथ बारिश होने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां रोडवेज की बस ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, युवक की मौके पर हुई दर्दनाक मौत।

 

 

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि लगातार बारिश के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, चट्टान गिरने, नदी-नालों के उफान, सड़कों के बाधित होने और निचले इलाकों में जलभराव जैसी स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। ऐसे में लोगों से मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखने, अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।