उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,मौसममौसम

उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, देहरादून-बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 10 जिलों में 99 सड़कें बंद

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड में पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने बुधवार को भी प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और बौछारों की संभावना जताई है। देहरादून और बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

 

 

मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून और बागेश्वर में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और बारिश के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर आने की आशंका है। वहीं टिहरी, पौड़ी, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और ऊधम सिंह नगर समेत अन्य जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

 

भूस्खलन से कई सड़कें प्रभावित

लगातार बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। देहरादून के कालसी-चकराता मार्ग समेत कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण यातायात प्रभावित हुआ है। वहीं राज्य के 10 जिलों में 99 सड़कें बंद होने की सूचना है।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा के 10 वरिष्ठ नेताओं को दायित्वों की सौगात, पहली सूची जारी

 

 

खराब मौसम को देखते हुए बागेश्वर और देहरादून में कक्षा 1 से 12 तक के स्कूलों में आज अवकाश घोषित किया गया है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में सबसे अधिक बारिश मसूरी में दर्ज की गई।

 

 

6 अगस्त को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 6 अगस्त को देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी और पौड़ी जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा प्रदेश के पर्वतीय जिलों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तेज से अति तेज बारिश के दौर की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ राफ्टिंग के दौरान पर्यटकों और गाइड के बीच हुई मारपीट, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल, देखें वीडियो, पढ़े पुरी खबर....

 

 

हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में भी कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई गई है।

 

 

7 अगस्त को देहरादून, टिहरी और बागेश्वर में येलो अलर्ट

7 अगस्त को देहरादून, टिहरी और बागेश्वर जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर आने की संभावना है।

 

 

हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में भी कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमक सकती है।

 

 

8 अगस्त को फिर ऑरेंज अलर्ट

8 अगस्त को देहरादून और बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा बना रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में 17 स्थानो पर नो पार्किंग जोन घोषित, पढ़े पूरी खबर

 

 

वहीं टिहरी, पौड़ी, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और ऊधम सिंह नगर में भारी बारिश हो सकती है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं।

 

 

मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की

मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। विशेष रूप से भूस्खलन और अतिवृष्टि की आशंका वाले संवेदनशील क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से बचने की सलाह दी गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी लेने के बाद ही यात्रा करने की सलाह दी गई है।