उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,

यहां पति का पत्नी से हुआ विवाद, तो पति ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान

हल्द्वानी न्यूज़- यहाँ पत्नी से हुए विवाद के बाद पति ने ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजन को सौंप दिया।

उक्त मामला मंडी चौकी क्षेत्र के गोरापड़ाव का है। यहां प्रेमपाल उम्र 40 वर्ष पुत्र नत्थू लाल गौशाला में काम करता था और अपने परिवार के साथ गौशाला में ही रहता था। वही मंडी चौकी प्रभारी गुलाब सिंह कंबोज ने बताया की बीते बुधवार रात किसी बात को लेकर उसका अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया था। जिसके बाद वह अपने कमरे में जाकर लेट गया और गुरुवार सुबह करीब 6 बजे उठकर गोरापड़ाव पहुंचा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- अनावश्यक रैफर पर रोक: स्वास्थ्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश, हर केस में देनी होगी ठोस वजह


रेलवे पटरी किनारे खड़े होकर ट्रेन का इंतजार करने लगा लोगों को यह देखकर शक हुआ। वह जब तक बचाने के लिए दौड़ तब तक प्रेमपाल ने दिल्ली से काठगोदाम आ रही एक्सप्रेस ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- दुष्कर्म ओर पॉक्सो के आरोपी मुकेश बोरा को नैनीताल पुलिस ने किया गिरफ्तार, वही गिरफ्तार मुकेश बोरा ने इन पर लगाए ये गंभीर आरोप, देखें वीडियों

वही सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। सूचना पाकर मृतक के परिवार में कोहराम मचा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी की संभावना, 5 जिलों में यलो अलर्ट