उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में भारी बारिश का असर: चारधाम यात्रा एहतियातन अस्थायी रूप से रोकी गई, यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराने के निर्देश

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी रेड एवं ऑरेंज अलर्ट और चारधाम यात्रा मार्गों पर कई स्थानों पर हुए भूस्खलन को देखते हुए सोमवार को एहतियात के तौर पर चारधाम यात्रा का संचालन अस्थायी रूप से कुछ समय के लिए रोक दिया गया है। यह निर्णय श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लिया गया है।

 

 

गढ़वाल आयुक्त ने चारधाम यात्रा से जुड़े सभी संबंधित जिलाधिकारियों एवं अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यात्रा मार्गों पर मौजूद तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि मार्ग पूरी तरह सुरक्षित होने के बाद ही श्रद्धालुओं को आगे की यात्रा की अनुमति दी जाए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- धामी कैबिनेट में फेरबदल की चर्चाएं फिर तेज, दिल्ली पहुंचे CM; कई नए चेहरों को मंत्रिमंडल में मिल सकती है जगह

 

 

प्रशासन ने सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मौसम और सड़क मार्ग की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जाए। इसके अलावा मीडिया एवं अन्य संचार माध्यमों के जरिए तीर्थयात्रियों और आमजन तक समय पर सही एवं आधिकारिक जानकारी पहुंचाने के भी निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि किसी प्रकार की अफवाह न फैले।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- बनभूलपुरा हिंसा का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक और उसके बेटे सहित नौ की संपत्ति होगी कुर्क, आदेश जारी

 

 

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चारधाम यात्रा को रोकने का फैसला पूरी तरह एहतियातन लिया गया है। इसका उद्देश्य किसी भी संभावित दुर्घटना से श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। जैसे ही मौसम में सुधार होगा और यात्रा मार्ग पूरी तरह सुरक्षित घोषित किए जाएंगे, चारधाम यात्रा का संचालन दोबारा शुरू कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहां बिजली विभाग का गजब हाल, उपभोक्ता को 05 महीने का बिजली बिल भेजा 2 लाख 62 हजार का

 

 

प्रशासन ने सभी तीर्थयात्रियों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें तथा मौसम और मार्ग की स्थिति सामान्य होने तक संबंधित जनपद प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। श्रद्धालुओं से अनावश्यक यात्रा से बचने और सुरक्षित स्थानों पर ही रुकने की भी अपील की गई है।