उत्तराखण्डकुमाऊं,

पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल के पोते राहुल दुर्गापाल ने 96.2% अंक के साथ हाईस्कूल परीक्षा उत्तीर्ण की

लालकुआं न्यूज़– केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित हाईस्कूल (कक्षा 10) परीक्षा 2026 के परिणामों में क्षेत्र के लिए गर्व की बात सामने आई है। पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल के पोते राहुल दुर्गापाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परीक्षा उत्तीर्ण की है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) RTE के तहत इन विद्यार्थियों को निजी स्कूलों में मिलेगा फ्री में एडमिश, ऐसे करे आवेदन

 

राहुल दुर्गापाल, जो कि निर्मला कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, काठगोदाम (नैनीताल) के छात्र हैं, ने सभी विषयों में शानदार अंक हासिल किए। विषयवार अंक इस प्रकार हैं—अंग्रेज़ी में 96, हिंदी में 95, गणित में 96, विज्ञान में 99 तथा सामाजिक विज्ञान में 92 अंक प्राप्त किए। इसके अतिरिक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय में भी उन्होंने 95 अंक हासिल किए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के अस्पतालों में जल्द 2500 वार्ड ब्वॉय और 306 लैब तकनीशियनों की होगी भर्ती

 

राहुल ने विशेष योग्यता के साथ प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की है, बता दे कि राहुल के पिता हेमवती नंदन दुर्गापाल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और माता उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हैं।

 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड हाइकोर्ट ने कॉर्बेट पार्क में पेड़ काटने के मामले की जांच सीबीआई को दी

उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिजनों ने राहुल की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वहीं विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने भी छात्र की इस उपलब्धि को विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण बताया है।