उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

नैनीताल के वीरभट्टी में अवैध मदरसे को लेकर सीएम धामी ने लिया संज्ञान, दिए प्रदेश के सभी मदरसों की जांच के आदेश

नैनीताल न्यूज़- नैनीताल जिले के ज्योलिकोट के पास वीरभट्टी में मदरसे में बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार का सीएम पुष्कर सिंह धामी ने संज्ञान लेते हुए प्रदेश के सभी मदरसों की जांच के निर्देश दिए हैं। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को मिले सीएम के निर्देश के बाद गृह विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

कहा गया है कि जहां भी कोई अनैतिक काम मिले, तत्काल कानूनी कार्यवाही की जाए। वीरभट्टी में अवैध रूप से चल रहे मदरसे में सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में टीम को 24 बच्चे बीमार हालत में मिले थे। बताया गया कि मदरसे के बच्चों ने संचालक और उसके बेटे पर मारपीट और शोषण का आरोप लगाया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- दिल्ली सरकार के इन दो अधिकारियों के खिलाफ़ केस दर्ज, कई धाराओं में मुकदमा दर्ज, जाने वजह

पुलिस ने इस मामले में मदरसा संचालक मोहम्मद हारुन और उसके पुत्र इब्राहिम के खिलाफ पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इस प्रकरण के बाद सीएम ने सभी मदरसों की जांच के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ युवक तीन युवतियों के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया, भीड़ ने की पिटाई, दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

राज्य में 419 मदरसे चल रहे हैं। इसमें से 192 मदरसों को सरकारी मदद मिल रही है। 12 फरवरी 2023 को तत्कालीन समाज कल्याण मंत्री स्व. चंदनराम दास ने भी मदरसों की जांच के निर्देश दिए थे। जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई थी। अधिकारियों को निर्देश दिया गया था कि जांच में यह देखा जाए कि मदरसों के पास शिक्षा विभाग की मान्यता है या नहीं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल संग एक मोटरसाइकिल चोर को किया गिरफ्तार

वही मंत्री ने एक महीने के भीतर मामले की रिपोर्ट मांगी थी। मंत्री का कहना था कि नियमों को ताक पर रखकर चल रहे मदरसों को बंद किया जाएगा। लेकिन किसी भी मदरसे के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हुई।