उत्तराखण्डगढ़वाल,

देहरादून फैमिली कोर्ट में महिला बिल्डिंग से गिरी, मचा हड़कंप; आत्महत्या की कोशिश की आशंका

देहरादून न्यूज़- देहरादून के फैमिली कोर्ट में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब मीनाक्षी नकोटी नाम की एक महिला बिल्डिंग से नीचे गिर गई। कोर्ट में मौजूद लोगों के मुताबिक, महिला ने बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। घटना में महिला के दाहिने हाथ में गंभीर चोट आई है।

 

 

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। उसे दून मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल महिला की हालत को लेकर चिकित्सकों की ओर से विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- ईएसआई के संबंध में सचिवालय में मुख्य सचिव ने की समीक्षा बैठक, वही श्रम विभाग ने 15 हजार इकाइयों को भेजा नोटिस

 

 

एसपी सिटी शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि महिला का काफी समय से फैमिली डिस्प्यूट से जुड़ा मामला चल रहा था और वह लगातार मामले की पैरवी के लिए कोर्ट आ रही थी। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड डीएलएड परीक्षा- 650 सीटों के लिए 40 हजार से अधिक हुए आवेदन, 30 नवंबर को होगी परीक्षा

 

 

पुलिस ने महिला से बातचीत कर घटना की वजह जानने का प्रयास किया, लेकिन चोटिल होने के कारण वह फिलहाल बातचीत की स्थिति में नहीं है। वहीं, कोर्ट की पैरवी से जुड़े लोगों के मुताबिक महिला पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान थी और डिप्रेशन में भी बताई जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं विधानसभा में दीपेंद्र कोश्यारी की दमदार एंट्री, मजबूत दावेदारी से सियासी हलचल तेज

 

 

हालांकि, पुलिस का कहना है कि घटना की वास्तविक वजह महिला से बातचीत के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। महिला देहरादून की रहने वाली बताई जा रही है।

 

 

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है।