उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहां युवती के नंबर न देने पर भड़का युवक, युवती के सिर पर तमंचे की बट से किया वार

रुद्रपुर न्यूज- शहर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में एक युवती से मोबाइल नंबर मांगने पर युवक ने मारपीट कर दी। युवती के इनकार करने पर आरोपित ने उसके सिर पर तमंचे की बट से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  गरीब युवाओं को इंजी. डिप्लोमा, एचएम व सिविल सेवा की मुफ्त ट्रेनिंग- डॉ कमल घनशाला

 

 

जानकारी के अनुसार, मोदीपुरम कॉलोनी ट्रांजिट कैंप निवासी अंजली कुमारी अपने घर के बाहर गेट पर बच्चे के साथ खेल रही थी। इसी दौरान मोहल्ले का ही संजू नामक युवक वहां पहुंचा और अंजली से उसका मोबाइल नंबर मांगने लगा। जब युवती ने इनकार किया तो संजू ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-(बड़ी खबर) हल्द्वानी के पंचक्की चौराहे गोली कांड में दो आरोपी गिरफ्तार

 

 

आरोप है कि इस दौरान युवक ने तमंचे की बट से युवती के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपित जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।

 

यह भी पढ़ें 👉  एलपीजी संकट के बीच उत्तराखंड सरकार की नई SOP, पर्यटन व्यवसायों को मिलेगी प्राथमिकता

 

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को उपचार के लिए भेजा।

 

 

थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप मोहन पांडे ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपित संजू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।