उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

पंतनगर एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइंस ने शुरू की इन दो महानगरों के लिए अपनी सेवाएं

रुद्रपुर न्यूज़– केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने बताया कि आगामी 26 मार्च 2023 से पंतनगर से जयपुर और लखनऊ के लिए हवाई यात्रा शुरू हो रही है इस हवाई यात्रा से पर्यटन की गतिविधियों को और गति मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहाँ घर तोड़ने का नोटिस पाकर महिला की हार्ट अटैक से मौत का आरोप, मच गया बवाल, क्षेत्रवासियों ने महिला का शव सड़क पर रखकर किया खूब हंगामा

केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने बताया कि पंतनगर एयरपोर्ट से इंडिगो द्वारा आगामी 26 मार्च से हवाई सेवा शुरू की जा रही है। इंडिगो की फ्लाइट लखनऊ और जयपुर इन दो बड़े महानगरों के लिए शुरू हो रही है। 26 मार्च को पंतनगर से अपराहन 12:15 पर जयपुर के लिए फ्लाइट रवाना होगी जो कि 1:40 पर जयपुर पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- इस योजना को 15 जनवरी तक और बढ़ाया गया

इसी प्रकार 26 मार्च को ही अपराहन 4:00 पंतनगर एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए फ्लाइट रवाना होगी जो साय 5:00 बजे लखनऊ पहुंचेगी। श्री भट्ट ने बताया कि जयपुर और लखनऊ जैसे महानगरों से पहाड़ की वादियों में पर्यटन का लुफ्त उठाने वाले पर्यटकों को हवाई मार्ग से आसानी होगी। इसके अलावा पंतनगर से इन दोनों महानगरों में जाने वाले लोगों को भी हवाई यात्रा से सहूलियत होगी।