उत्तराखण्डगढ़वाल,

हरिद्वार में बारिश बनी काल: खेतों में काम कर रहे दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों की मौत

हरिद्वार न्यूज़- उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच शनिवार को हरिद्वार जनपद से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई। खेतों में काम कर रहे दो किसानों की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है, जबकि गांवों में शोक की लहर दौड़ गई।

 

 

जानकारी के अनुसार, ग्राम डालूवाला मजबता निवासी नगिन (53) पुत्र अतर सिंह और ग्राम खाला टीरा निवासी रणधीर सिंह (42) पुत्र जीत सिंह शनिवार को अपने-अपने खेतों में कृषि कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के बीच दोनों किसान आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल- वृषभ, मिथुन और कर्क राशि वालों को मिलेंगे अच्छे अवसर, जानें बाकी राशि वालों का हाल, पढ़ें आज का राशिफल

 

 

बिजली गिरने से दोनों किसान गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत उन्हें उपचार के लिए रुड़की स्थित विनय विशाल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ सड़क पर चलते ट्रक के अचानक हुए ब्रेक फेल, कई वाहनों और लोगों को मारी टक्कर, कई घायल को अस्पताल में किया भर्ती, देखे वीडियो

 

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और शवों का पंचनामा भरने सहित अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

 

 

इस हादसे के बाद दोनों मृतकों के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, दोनों गांवों में शोक का माहौल है और बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवारों को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ तहसील कर्मचारी को महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, बीच सड़क पर महिला ने हेलमेट से की कुटाई

 

 

इधर, लगातार हो रही बारिश और खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। प्रशासन ने कहा है कि बारिश और गरज-चमक के दौरान खुले खेतों, ऊंचे स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें तथा सुरक्षित स्थान पर शरण लें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।