उत्तराखण्डकुमाऊं,

(ब्रेकिंग) नैनीताल- दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, पांच पर्यटकों की मौत

नैनीताल जिले के भवाली क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

 

 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार में सवार सभी लोग उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी पर्यटक थे, जो घूमने के लिए नैनीताल आए हुए थे। हादसा भवाली क्षेत्र के पास हुआ, जहां सड़क पर वाहन का संतुलन बिगड़ने के बाद कार सीधे गहरी खाई में जा गिरी।

यह भी पढ़ें 👉  लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय हल्दूचौड़ में छात्रसंघ चुनाव परिणाम घोषित

 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ और प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। खाई अत्यधिक गहरी होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। पुलिस मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  हेमवती नंदन दुर्गापाल बने हल्द्वानी ब्लॉक के पर्यवेक्षक, प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा वरिष्ठ नेताओं को पर्यवेक्षक बनाया, देखे सूची

 

सीएम धामी ने जताया शोक
मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि नैनीताल जिले में हुई दुर्घटना का समाचार अत्यंत दुखद है। मुख्यमंत्री ने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवारों को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के युवाओं के लिए अच्छी खबर; हरिद्वार मेडिकल कॉलेज के लिए MBBS की 100 सीटों को केंद्र सरकार की मंजूरी

 

उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी प्रार्थना की।
फिलहाल प्रशासन की ओर से हादसे को लेकर विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।