उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

खटीमा- यह अधेड़ दिव्यांग ने ब्लेड से दोनों हाथों की नस काटकर की आत्महत्या।

खटीमा न्यूज़– उधम सिंह नगर जिले के खटीमा में एक अधेड़ दिव्यांग ने ब्लेड से अपने दोनों हाथों की नशे काटकर आत्महत्या कर ली। वही पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।


जानकारी के अनुसार शनिवार की देर शाम चारूबेटा निवासी 55 वर्षीय हनीफ पुत्र अली सेन कमरा बंद कर सोने चला गया। कुछ देर बाद परिजनों ने खिड़की से देखा कि वह लहुलुहान कमरे पर पड़ा हुआ है। वही परिजनों के शोर करने पर आसपास के लोग मौके पर आ गए। परिजनों और आसपास के लोगों ने दरवाजा तोड़ कर कमरे में गए तो वह बेहोश पड़ा हुआ था। उसके पास एक ब्लेड पड़ी थी। परिजनों ने देखा कि उसने दोनों हाथों की नसों को काट रखा था। परिजन उसे उप जिला चिकित्सालय लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- बीमारी के आधार पर सुगम में तबादला पाने वाले शिक्षकों की होगी जांच, अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जाएगी

वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। रविवार को पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम कराया। जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया। वही मृतक हनीफ चार भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था। जो अविवाहित था। परिजनों ने बताया कि वह दिव्यांग था।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा में साइकल ऑफ स्ट्रेंथ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन