उत्तराखण्डकुमाऊं,

महिला चिकित्सक, एक अन्य डॉक्टर व वरिष्ठ सहायक अटैच, लालकुआं पीएचसी की व्यवस्था प्रभावित

लालकुआं न्यूज़– प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) लालकुआं से प्रभारी महिला चिकित्साधिकारी समेत दो डॉक्टरों और एक वरिष्ठ सहायक को अन्यत्र संबद्ध किए जाने के बाद यहां की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो गई हैं। गुरुवार को महिला चिकित्सक उपलब्ध न होने के कारण इलाज के लिए पहुंची कई महिला मरीजों को बिना परामर्श के ही वापस लौटना पड़ा।

 

खंड चिकित्साधिकारी हल्द्वानी डॉ. हरीश पांडे ने बताया कि मुख्य चिकित्साधिकारी नैनीताल के आदेश पर पीएचसी लालकुआं की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रेमलता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोटाहल्दू से अटैच किया गया है। इसके अलावा यहां तैनात डॉ. अजय दीक्षित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हल्दूचौड़ से संबद्ध किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ सास से हुई अनबन तो महिला ने उठाया आत्मघाती कदम, हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी

 

वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोटाहल्दू से डॉ. सिद्धार्थ गर्ग को लालकुआं भेजा गया है, जबकि वरिष्ठ सहायक कमल वर्मा को लालकुआं से टीबी क्लिनिक हल्द्वानी में संबद्ध किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी – (बड़ी खबर) बनभुलपुरा के क्षेत्र को 7 जोन में किया तब्दील, इन मजिस्ट्रेटो को किया गया तैनात

 

महिला चिकित्सक के अन्यत्र अटैच होने से गुरुवार को पीएचसी लालकुआं में उपचार के लिए पहुंची महिला मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और कई महिलाएं बिना जांच और परामर्श के ही वापस लौट गईं।

 

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ समय से पीएचसी लालकुआं में महिला चिकित्सक की तैनाती होने के कारण यहां प्रसव सेवाएं और महिला रोगियों की ओपीडी लगातार बढ़ रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ अनियंत्रित कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

 

 

मोटाहल्दू और हल्दूचौड़ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होने के बावजूद लालकुआं पीएचसी में मरीजों की संख्या अधिक रहती है। ऐसे में यहां से डॉक्टरों और स्टाफ को अन्यत्र अटैच किए जाने से नगर की स्वास्थ्य व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।