उत्तराखण्डगढ़वाल,

देहरादून- यहाँ लड़कियों का बदला, बेल्ट, लात और घूसों से लड़के की करी जमकर धुनाई, पुलिस ने तीन युवक पकड़े

देहरादून में सहस्रधारा में दो लड़कियों के साथ एक लड़के को पंगा लेना भारी पड़ गया। विवाद बढ़ने पर एक लड़के ने लड़की को थप्पड़ जड़ दिया। गुस्साई लड़कियों ने फिर अपना असली रूप दिखाया।

दोनों लड़कियों ने मिलकर बेल्ट, लात और घूंसों से लड़के की जमकर धुनाई कर डाली।

 

घटना का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल होने के बाद मारपीट करने वाले लड़के और उसके दो साथियों के खिलाफ राजपुर पुलिस ने जोरदार ऐक्शन लिया है। पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में कार्रवाई की। उनके टू-व्हीलर को भी सीज कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ ग्रामीण की हत्या कर शव जलाने का प्रयास, मृतक के भाई पर ही लगे हत्या के आरोप, पुलिस जांच में जुटी।

 

 

राजपुर थानाध्यक्ष सैंकी कुमार ने बताया कि घटना बीते दस अप्रैल की बताई जा रही है। जिसका वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो में तीन लड़के और दो लड़कियों के दो गुटों में विवाद हुआ। कहासुनी में एक लड़के ने पहले लड़की पर हाथ छोड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- यहां 25 एकड़ कॉलोनी में युवकों द्वारा किए गए दो युवकों पर जानलेवा हमले में बुरी तरह घायल युवक की उपचार के दौरान हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

 

इसके कुछ देर बाद दोनों लड़कियों ने मारपीट करने वाले लड़के की जमकर खबर ली। उसकी बेल्ट, लात और घूसों से जमकर धुनाई की। लड़के के अन्य दोनों साथी किसी तरह उसे बचाकर ले गए। वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने स्कूटर सवार युवकों के पंजीकरण के नंबर से उन तक पहुंची।

 

 

पुलिस के मुताबिक दो स्कूटरों पर सवार इन युवकों की पहचान प्रमोद सिंह, आकाश सिंह और गौरव रावत निवासी झलपड़ी श्रीकोट, पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई। युवक हाल में देहरादून में रहते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में छात्र-छात्राओं की बढ़ सकती है मुश्किलें, एनसीईआरटी का किताब देने से इनकार

 

इनको आईटी पार्क चौकी लाकर दोनों के स्कूटर सीज किए गए। लड़कियों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि लड़कियोंकी तरफ से तहरीर मिली तो आरोपियों के खिलाफ अलग से कार्रवाई की जाएगी।