उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआँ- यहाँ वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

लालकुआं न्यूज़- जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिंदुखत्ता में टाटा ग्रुप द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम किया। जिसमें सीएसआर हेड प्रीतम मोतीलाल के नेतृत्व में टाटा कम्पनी से 20 से अधिक स्टाफ पर्यावरण संरक्षण अभियान में पहुंचे और बच्चों को पर्यावरण संरक्षण की जानकारी देते हुए बताया कि पेड़ जीवन में क्यों महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : अलर्ट ! पहाड़ो में हो रही लगातार बारिश की वजह से गौला नदी में छोड़ा गया 20 हजार 7 सौ क्यूसेक पानी, तटवर्ती इलाकों में अलर्ट जारी

इस दौरान पर्यावरण से संबंधित प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। वही अतिथियों एवं विद्यालय परिवार ने कई छायादार एवं शोभादार पौधों का रोपण विद्यालय परिसर में किया और साथ ही उक्त पौधों की सुरक्षा करने का छात्र-छात्राओं से आश्वासन भी लिया।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा में दो दिवसीय उत्तराखंड स्टार्टअप बूटकैंप का आयोजन

इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक कैप्टन सुंदर सिंह खनका, उप प्रबंधक प्रकाश मिश्रा, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष खिलाफ सिंह दानू, प्रधानाचार्य हरीश दानू, पूर्व सैनिक दीपक नेगी सहित विद्यालय परिवार एवं अन्य क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ रोजगार की तलाश में 10 दिन पहले मध्य प्रदेश से उत्तराखंड आया परिवार, रात में हुआ कुछ ऐसा की अगली सुबह नही देख पाए दो मासूम