उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआं हादसा: दोस्त के साथ निकला सिद्धार्थ कभी घर नहीं लौटा, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम

लालकुआं न्यूज़- गोरापड़ाव राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने लालकुआं के वार्ड नंबर चार में मातम पसार दिया है। हादसे में 17 वर्षीय सिद्धार्थ सिंह की मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर है। सिद्धार्थ राष्ट्रीय कराटे कोच उदयवीर सिंह का इकलौता पुत्र था और उसकी असमय मौत से हर आंख नम है।

 

 

सिद्धार्थ मोटाहल्दू स्थित सेंफोर्ड स्कूल में कक्षा 11 का छात्र था। उसकी बड़ी बहन वंशिका सिंह ने हाल ही में नीट की परीक्षा दी है। परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। घटना की सूचना मिलते ही घर पर रिश्तेदारों, परिचितों और स्थानीय लोगों का तांता लग गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम लेगा करवट, IMD ने 22 सितबर के लिए यलो अलर्ट किया जारी

 

 

हादसे में 22 वर्षीय अयान पुत्र शमशेर गंभीर रूप से घायल हुआ है। अयान और सिद्धार्थ न सिर्फ पड़ोसी थे, बल्कि दोनों बेहद करीबी दोस्त भी थे। दोनों के घर लालकुआं के वार्ड नंबर चार में आमने-सामने हैं। गुरुवार को दोनों एक साथ घर से निकले थे, लेकिन किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि यह सफर सिद्धार्थ की जिंदगी का आखिरी सफर साबित होगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- राज्य के बाहर भी स्थित इन दो बड़े अस्पतालों में हो पाएगा अब मुफ्त इलाज

 

 

घटना के समय सिद्धार्थ की मां नीतू संतोषी सिंह, जो उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षिका हैं, बदायूं में परीक्षा देने गई हुई थीं। उनके साथ पिता उदयवीर सिंह भी मौजूद थे। हादसे की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- जंगल की आग से स्कूल में रखा फर्नीचर, कंम्प्यूटर और दस्तावेज जलकर हुए राख, मची खलबली

 

 

उदयवीर सिंह राष्ट्रीय स्तर के कराटे खिलाड़ी और कोच रहे हैं। उनके इकलौते बेटे की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। मोहल्ले के लोग परिवार को ढांढस बंधाने के लिए लगातार उनके घर पहुंच रहे हैं। वहीं, घायल अयान का उपचार अस्पताल में जारी है।