उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआँ- यहाँ बेटी के विवाह के बाद कर्ज में डूबे पिता ने उठाया आत्मघाती कदम

लालकुआं न्यूज़– यहां निकटवर्ती क्षेत्र घोड़ानाला के पश्चिमी राजीवनगर बंगाली कॉलोनी निवासी 42 वर्षीय स्थानीय पेपर मिल के ठेकेदारी श्रमिक जीवन दास ने गुरुवार की सुबह लगभग 8 बजे अपने ही घर के एंगल में रस्सी का फंदा लगाकर फांसी लगा ली।

 

सूचना के बाद परिजन आनन-फानन में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक डॉ प्रेमलता शर्मा ने उसे मृत घोषित कर दिया, मौके पर पहुंचे कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल ने शव का पंचनामा भरवा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया, इस दौरान कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने मृतक के परिजनों को काफी देर तक समझाया, जिनका रो-रो कर बुरा हाल था।

यह भी पढ़ें 👉  विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट के जन्मदिन पर सेवा कार्य, 361 यूनिट रक्तदान और 450 लोगों का सम्मान

 

 

 

पता चला है कि मृतक 42 वर्षीय जीवन दास ने कुछ समय पूर्व अपनी बड़ी बेटी का पड़ोस में ही विवाह किया था, विवाह के दौरान वह बुरी तरह कर्ज में डूब गया था, इसके बाद से लोग उसे कर्ज वापसी के लिए परेशान कर रहे थे, बेटी के विवाह का कर्ज़ न चुका पाने से आहत जीवन दास ने आज सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पत्नी सप्तमी दास का रो-रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड निकाय चुनाव- भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, योगी-धामी समेत मैदान में उतरेंगे 40 नेता

 

 

उसका कहना है कि उसकी पांच पुत्रियां हैं, जिसमें से केवल एक पुत्री का विवाह हुआ है, अब वह बिना पति के अपने परिवार का भरण पोषण किस प्रकार करेंगी उसकी समझ में नहीं आ रहा है। सप्तमी भी बार-बार अपने पति के साथ जाने की जिद कर रही है, मृतका की पत्नी द्वारा जोर-जोर से रोने के चलते अस्पताल का माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी नगर निगम से चुनाव लड़ रहे 130 पार्षद प्रत्याशियों को निर्वाचन अधिकारी ने दिया नोटिस