उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआं- 1998 से आरएसएस से जुड़े प्रेमनाथ पर भाजपा ने खेला दांव

लालकुआँ न्यूज़– लालकुआं नगर पंचायत से भाजपा ने ओबीसी सीट होने के बाद प्रेमनाथ पंडित पर दाँव खेला है, बता दें कि प्रेमनाथ पंडित 1998 से आरएसएस से जुड़े हुए हैं व मंडल स्तर पर कार्य भी किया है, जिले में दो बार ओबीसी मोर्चे के महामंत्री रहे, साथ ही एक बार लालकुआं नगर पंचायत क्षेत्र से सभासद का चुनाव भी पूर्व में जीत चुके है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ बरसात में मौत बनकर गिरा पत्थर, पैदल जा रहे व्यक्ति की दर्दनाक मौत — सुरक्षा इंतज़ाम पर उठे सवाल

 

बतादें की ओबीसी महिला सीट होने पर प्रेमनाथ पंडित की पत्नी राजलक्ष्मी पंडित नगर पंचायत अध्यक्ष की दावेदार रही है, वे मंडल की मंत्री, जिले की महामंत्री व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व दो बार लाल कुआं नगर पंचायत क्षेत्र से सभासद भी रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ युवक की पत्थर से सिर कुचलकर निर्मम हत्या, सिंचाई नहर किनारे मिला शव