उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,क्राइम

उत्तराखंड- यहाँ घर पहुंचते ही मोबाइल पर आया मैसेज, पीड़ित पहुंचा कोतवाली, जांच में जुटी पुलिस, जाने पूरा मामला।

रुद्रपुर न्यूज़- उधम सिंह नगर जिले में स्थित रुद्रपुर के बैंक का काम कर जैसे ही मेट्रोपोलिस निवासी व्यक्ति घर पहुंचे थे है, वैसे ही उनके मोबाइल पर नेट बैंकिंग के द्वारा खाते से 10 लाख रुपये निकाले जाने का मैसेज आ जाता। खाते से रुपए निकालने का मैसेज पढ़ते ही पीड़ित के होश उड़ जाते हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर सौंप कर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- पुलिस ने किया नर्स हत्याकांड का खुलासा, आरोपी को पुलिस ने यहाँ से किया गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक मेट्रोपोलिस रुद्रपुर निवासी चंचल सिंह ढेक ने बताया कि उनका आवास विकास स्थित एक बैंक में खाता है। वह 12 अप्रैल की दोपहर बैंक में गए हुए थे। इस दौरान उन्होंने अपना बैंक का काम करवाया और फिर साढ़े चार बजे घर को निकल गये। कुछ देर बाद जब वह घर पहुंचे तो उनके पास खाते से 10 लाख रुपये निकलने का मैसेज आया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ पोती निकली अपनी दादी की हत्यारन, प्‍यार के रास्‍ते में आ रही थी दादी, ऐसे हुआ खुलासा, दोनों गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

इसका पता चलते ही वह बैंक पहुंचे और जानकारी ली। इस दौरान पता चला कि नेट बैंकिंग के जरिए रुपये निकाले गए हैं। चंचल सिंह के मुताबिक वह नेट बैंकिंग का प्रयोग नहीं करते हैं और न ही किसी को खाते से जुड़ी जानकारी दी है। इस पर उन्होंने साइबर थाना पुलिस को तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल झील में मिला अज्ञात अधेड़ का शव, नयना देवी मंदिर के पास मची सनसनी

साइबर थाना पुलिस की जांच के बाद रविवार को पंतनगर थाना पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि नेट बैंकिंग के जरिए रुपये निकाले गए हैं। मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है, इसके बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।