उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआँ- आतंक का पर्याय बनी ताड़का का श्री राम ने किया वध

  • आतंक का पर्याय बनी ताड़का का श्री राम ने किया वध

लालकुआं न्यूज़– आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वाधान में नगर के अम्बेडकर पार्क में क्षेत्रीय कलाकारों द्वारा आयोजित रामलीला के दूसरे दिन स्थानीय कलाकारों द्वारा भव्य मंचन किया गया। जिसमें सुबाहु- मारीच के साथ-साथ ताड़का वध का कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। दूसरे दिन की लीला का विधिवत शुभारंभ पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट ने विधिवत रूप से किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ तेज रफ्तार कार ने मारी स्कूटी में जोरदार टक्कर, अल्मोड़ा निवासी दो युवकों की हुई मौत

 

शुक्रवार को वार्ड नंबर एक के अम्बेडकर पार्क में आयोजित श्रीरामलीला के दूसरे दिन का शुभारंभ पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं नैनीताल उधम सिंह नगर सीट से सांसद अजय भट्ट, पूर्व विधायक नवीन दुम्का जिला पंचायत नैनीताल के उपाध्यक्ष आनंद सिंह दरम्वाल और वरिष्ठ समाजसेवी हरीश पाल ने दीप प्रज्वलित कर किया।

 

इस दौरान सांसद अजय भट्ट ने कहा कि जिस प्रकार मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी ने अपने सारे सुखों को त्याग कर मानव कल्याण के लिए वनवास को स्वीकार किया। उसी प्रकार जनता को भी गरीब लोगों के विकास के लिए कार्य करने होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व विधायक नवीन दुम्का जिला पंचायत नैनीताल के उपाध्यक्ष आनंद सिंह दरम्वाल और वरिष्ठ समाजसेवी हरीश पाल ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वह श्री राम के आदर्शों को आत्मसात करते हुए एक आदर्श समाज की स्थापना में अपनी भागीदारी निभाये।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- नैनीताल और उधम सिंह नगर जिलों के 12 अधिकारियों की होगी विजिलेंस जांच, यह है पूरा मामला

 

दूसरे दिन क्षेत्रीय कलाकारों द्वारा सुबाहु- मारीच के साथ-साथ ताड़का वध सहित विभिन्न कार्यक्रम कर क्षेत्रवासियों को ओतप्रोत कर दिया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष बीसी भट्ट ने नगरवासियो से राम यज्ञ में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में रोवर रेंजर्स ने किया प्रतिभाग।

 

इस अवसर पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कैलाश चंद्र पंत, पवन कुमार चौहान, लालचंद सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत नरूला, पूरन रजवार, दीवान सिंह बिष्ट, प्रेमनाथ पंडित, भुवन पांडे, बॉबी संभल, प्रमांशु श्रीवास्तव, संजय जोशी व धन सिंह बिष्ट और सहित भारी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद थे।