उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआँ- भाजपा से टिकट नही मिलने पर बगावत कर निर्दलीय मैदान पर उतरे सुरेंद्र सिंह लोटनी, भरा नामांकन पत्र

लालकुआं न्यूज:- नगर पंचायत लालकुआं सीट से अध्यक्ष पद पर टिकट के लिए आस लगाए भारतीय जनता पार्टी के नगर महामंत्री सुरेंद्र सिंह लोटनी को पार्टी आलाकमान द्वारा टिकट नहीं दिए जाने से नाराज होकर उन्होंने बगावत का रुख अपनाते हुए निर्वाचन कार्यालय लालकुआं पहुंचकर निर्दलीय नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके बाद उन्होंने बड़ी संख्या में रैली निकाली जिसमें अधिकांश वोटर नजर आए।

यह भी पढ़ें 👉  वर्दी घोटाला: सीएम धामी का बड़ा एक्शन, होमगार्ड्स विभाग के DIG अमिताभ श्रीवास्तव निलंबित, संयुक्त जांच समिति गठित

 

वही पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने बताया कि वह भाजपा से टिकट की आस लगाए हुए थे, क्योंकि वह एक सक्रिय कार्यकर्ता और पदाधिकारी के रूप में पार्टी को अपनी सेवाएं दे रहे थे मगर पार्टी वाला कमान ने उन्हें टिकट नहीं दिया। इसलिए उन्होंने निर्दलीय नामांकन पत्र दाखिल किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ बच्चों के बीच लड़ाई के बाद बड़ों में चले लाठी डंडे, दो लोग घायल, मामले में मुकदमा दर्ज

 

उन्होंने कहा कि नगर के विकास कार्यों में लगातार जनता को गुमराह करने का काम किया गया है जो अब नहीं होगा। जनता के आशीर्वाद की बदौलत वह नगर में विकास कार्यों के नए आयाम स्थापित करने का काम करेंगे।

 

उनसे जब पूछा गया की पार्टी हाई कमान अगर उन्हें मनाने की कोशिश करता है तो उन्होंने सीधा जवाब देते हुए कहा कि वह एक सैनिक है और सैनिक है सिर्फ लड़ना जानता है इसलिए पीछे हटने का सवाल ही पैदा नहीं होता। उनका सिर्फ एक लक्ष्य है कि जनता के आशीर्वाद के बाद लालकुआं नगर पंचायत क्षेत्र का चहुँमुखी विकास किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- मुख्यमंत्री धामी ने 212 अभ्यर्थियों को प्रदान किये नियुक्ति पत्र, बोले- ये परिश्रम और लगन से किए कार्य का सम्मान है