उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआं ट्रांसपोर्ट नगर हादसा: मृतक पति-पत्नी की हुई शिनाख्त, अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों की मौत

लालकुआं के ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में शनिवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार पति-पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर फैलते ही पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया।

 

 

पुलिस के मुताबिक हादसे में मृतकों की पहचान 50 वर्षीय रामनिवास उर्फ पप्पू शर्मा और उनकी 46 वर्षीय पत्नी मालती शर्मा के रूप में हुई है। दोनों लालकुआं के बंजरी कंपनी क्षेत्र के निवासी थे। रामनिवास सेंचुरी पेपर मिल में मुंशी के पद पर कार्यरत थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां केंटर की टक्कर से सिडकुल की कंपनी में कार्यरत पिथौरागढ़ निवासी युवक की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

 

बताया जा रहा है कि दंपती स्कूटी से किसी निजी काम से वीआईपी गेट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि हेलमेट पहने होने के बावजूद दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बागेश्वर ने पूर्व युवा कल्याण अधिकारी व वरिष्ठ सहायक को 7 साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाई....

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना अचानक हुआ कि दंपती को बचने का कोई मौका नहीं मिल सका। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- एमबीपीजी कॉलेज में 13 वे राउंड की मतगणना पूरी

 

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वहीं, स्थानीय लोगों ने ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी और परिवार को इस तरह का दर्द न झेलना पड़े।