उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड के इस जिले से फिर चुनाव लड़ने का मन बना रहे पूर्व सीएम हरीश रावत? बोले- मन में उठ रही है ये इच्छा

देहरादून न्यूज़- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए हरिद्वार की किसी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। रावत ने हरिद्वार से सांसद रहते हुए वर्ष 2009 से 2014 के अपने कार्यकाल को याद करते हुए इसे अपने जीवन का “स्वर्णिम काल” बताया।

 

 

हरीश रावत ने कहा कि उम्र बढ़ रही है, लेकिन हरिद्वार के साथ उनका जुड़ाव और भी गहरा होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि सांसद के रूप में उस दौर में मतदाता और जनप्रतिनिधि के बीच ऐसा संबंध बना था, जिसमें दोनों एक-दूसरे के पर्याय बन गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के लिए आफत बनी बारिश, हर स्थिति पर सीएम धामी की नजर, सरकारी तंत्र अलर्ट मोड पर

 

 

रावत के मुताबिक, हरिद्वार में सैकड़ों परिवारों के साथ उनके व्यक्तिगत और पारिवारिक रिश्ते बने, जो आज भी कायम हैं। इसके अलावा हजारों लोगों के साथ प्रेम, सौहार्द और कर्तव्य का रिश्ता भी लगातार बना हुआ है।

 

 

उन्होंने अपनी पोस्ट में सवाल उठाते हुए कहा कि उनके मन में इच्छा उठ रही है कि क्या वह एक बार फिर हरिद्वार का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह हरिद्वार को विधानसभा में प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना चाहते हैं और क्षेत्र को लेकर उनके मन में कई योजनाएं और विचार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- फ्रिज के नीचे फंसी बॉल निकालते समय एक साल के मासूम की करंट लगने से मौत, घर में मचा कोहराम

 

 

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह हरिद्वार को उत्तराखंड का संबल और मजबूत आधार बनाना चाहते हैं। हालांकि, राज्य के व्यापक मुद्दों और पार्टी के आंतरिक विषयों पर विचार करने के बाद उन्हें कई बार अपनी इस भावना को दबाना पड़ता है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- एलटी के 13 सौ पदों पर भर्ती का रिजल्ट जारी

 

 

हरीश रावत ने यह भी कहा कि वह हरिद्वार से सुदृढ़, विवेकशील और समन्वयकारी नेतृत्व विधानसभा तक पहुंचाने में योगदान कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सांस रहने तक वह हरिद्वार की सेवा करते रहेंगे और अल्मोड़ा को ध्यान में रखते हुए भी अपनी भूमिका निभाएंगे।

 

 

रावत के इस बयान के बाद आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी भूमिका और हरिद्वार से संभावित चुनाव लड़ने को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज होने की संभावना है।