उत्तराखण्डगढ़वाल,

धनोल्टी में बड़ा हादसा: यमुना नदी में समाई पिकअप, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन; एक युवक गंभीर, चार घायल

उत्तराखंड के टिहरी जनपद में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में गिरते हुए सीधे यमुना नदी में जा समाया। यह हादसा थाना केम्पटी क्षेत्र अंतर्गत सुमन क्यारी चौकी के पास सुबह करीब 6:00 बजे हुआ। वाहन में सवार चार युवकों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि अन्य तीन घायल हो गए हैं।

 

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन (UK07TD 6512) मोरी से विकासनगर की ओर जा रहा था। रास्ते में सुमन क्यारी के पास ड्राइवर का वाहन से नियंत्रण हट गया, जिससे पिकअप सीधे गहरी खाई में गिर गई और यमुना नदी में समा गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- थर्टी फर्स्ट को इंजॉय करने नैनीताल आ रहे हो तो डालें व्यवस्थाओं पर एक बार नजर

 

 

मौके पर पहुंची केम्पटी थाना पुलिस और स्थानीय बचाव दल ने त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाया। हादसे में दो युवक दुर्घटना के समय ही वाहन से छिटककर बाहर गिर गए थे, जिन्हें हल्की चोटों के साथ अस्पताल पहुंचाया गया। तीसरे युवक को भी गंभीर अवस्था में सुरक्षित निकाल लिया गया। चौथे युवक की तलाश कुछ समय तक चली, जिसके बाद उसे भी घायल अवस्था में खोजकर प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  एक्सपोनेंशियल के 6 विद्यार्थियों ने सैनिक स्कूल की लिखित परीक्षा पास कर रचा इतिहास

 

 

घायलों की पहचान इस प्रकार हुई है:

1. परमेश लाल पुत्र दिल्लू लाल (25 वर्ष)

2. नवीन पुत्र शिवदयाल (22 वर्ष) – वाहन चालक

3. विपिन नेगी पुत्र सैन सिंह (18 वर्ष)

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा: स्विफ्ट कार 300 फीट गहरी खाई में गिरी, दो लोगों की मौत

4. सुरतन लाल पुत्र बंसीलाल (18 वर्ष)

 

चारों युवक उत्तरकाशी जनपद के ग्राम नूरानी, नैटववाड़, थाना मोरी के निवासी बताए जा रहे हैं।

 

 

थानाध्यक्ष केम्पटी महिपाल सिंह रावत ने बताया कि सभी घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने राहत-बचाव कार्य पूरा कर लिया है और घटना की विस्तृत जांच जारी है।