Uncategorizedअंतरराष्ट्रीयउत्तराखण्ड

एलपीजी गैस के दामों में आई कमी, पढ़े पूरी खबर

Commercial LPG Price Update: 19kg कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती की है।19kg कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम प्रति सिलेंडर 39.50 रुपए कम किए गए हैं। नई कीमत आज से लागू कर दी गई है। हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। करीब 3 हफ्ते पहले ही एलपीजी सिलेंडर की कीमतें 21 रुपये बढ़ी थी. तब दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की नई कीमत 1797.50 रुपये हो गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  देशभर में 7 मई को होगी मॉक ड्रिल, बजेंगे हवाई हमले की चेतावनी वाले सायरन, केंद्र ने राज्यों को दिया निर्देश

कीमत बढ़ते समय अच्छी खबर यह रही थी कि घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी। दिसंबर की शुरुआत में दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 820 रुपये आंकी गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर- यहाँ छात्र की हॉस्टल में हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी।

OMCs की ओर से Commercial LPG Cylinder की नई कीमतों के मुताबिक, राजधानी दिल्‍ली में कमर्शियल सिलेंडर का दाम 1757 रुपये, मुंबई में 1710 रुपये, कोलकाता में 1868.50 रुपये और चेन्नई में 1929 रुपये हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में 17 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात; इलाज के दौरान तोड़ा दम