उत्तराखण्डगढ़वाल,

चमोली में बड़ा हादसा: अलकनंदा में गिरी बोलेरो, चालक लापता, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

चमोली जिले के गोचर क्षेत्र में शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। रानो गांव के पास एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर सीधे अलकनंदा नदी में जा गिरा। हादसे के बाद से वाहन चालक लापता है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और सर्च अभियान शुरू कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- बेहद खतरनाक है ये इंटरनेट मीडिया का जाल, एक गलती ने दिया जिंदगी भर का दर्द, पढ़ें, टिहरी की युवती की आपबीती

 

जानकारी के मुताबिक, गोचर चौकी पुलिस को सूचना मिली कि रानो गांव के समीप एक बोलेरो वाहन गहरी खाई से होते हुए अलकनंदा नदी में समा गया है। घटना की सूचना पर उप निरीक्षक मनमोहन सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

 

बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो के चालक और मालिक राकेश सिंह पंवार थे, जो रुद्रप्रयाग जिले के बिजराकोट गांव के निवासी हैं। परिजनों के अनुसार, राकेश सिंह गोचर से अपने गांव बिजराकोट लौट रहे थे। वाहन में उनके अलावा कोई अन्य सवार नहीं था।

यह भी पढ़ें 👉  Republic Day 2025: उत्‍तराखंड के इन 53 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को मिलेगा पदक, यहां देखें पूरी लिस्‍ट

 

मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने स्थानीय पुलिस और परिजनों से घटना की जानकारी जुटाने के बाद नदी किनारे और आसपास के संभावित स्थानों पर गहन तलाशी अभियान चलाया। देर शाम तक चालक का कोई सुराग नहीं मिल पाया था।

यह भी पढ़ें 👉  नयना देवी मंदिर में जूते पहनकर प्रवेश का वीडियो वायरल, भड़के लोग

 

फिलहाल एसडीआरएफ और पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। हादसे के बाद क्षेत्र में चिंता और मायूसी का माहौल बना हुआ है।