उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर बड़ा हादसा: वॉल्वो बस गन्ने से भरे ट्रैक्टर-ट्राले से टकराई, चालक की मौत—परिचालक घायल

देहरादून-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। नुंनावाला, भानियावाला के पास यात्रियों से भरी एक वॉल्वो बस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे गन्ने से लदे ट्रैक्टर-ट्राले से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था और चालक फंसा हुआ था। रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला। दोनों—चालक और परिचालक—को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। परिचालक का उपचार जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड (अजब गजब) यहाँ युवक ने की सांड सवारी, सांड को दौड़ाया घोड़े की तरह, सोशल मीडिया हुआ वीडियो वायरल, देखे वीडियो।

 

 

चौकी प्रभारी नवीन डंगवाल ने बताया कि हादसा सुबह करीब 5:30 बजे हुआ। वॉल्वो बस दिल्ली से देहरादून की ओर आ रही थी। नुंनावाला गुरुद्वारे के पास बस अचानक आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्राले से टकरा गई। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण बस का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर 11 बजे तक इतने प्रतिशत हुआ मतदान

 

 

पुलिस ने बताया कि मृत चालक की पहचान योगेंद्र (52) पुत्र ओमशरण, निवासी पटला थाना मोदी नगर, गाजियाबाद के रूप में हुई है। जबकि घायल परिचालक दिलशान (32) पुत्र इंसाफ, निवासी आरिफपुर थाना बाबूगढ़, जिला हापुड़ (उ.प्र.) है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ सड़क बनाने वाली मशीन से टकराई कार, कार सवार दो दोस्त की मौत, एक घायल

 

 

हादसे में सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।