उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS–PCS अधिकारियों के दायित्व बदले

देहरादून न्यूज़– उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी और गतिशील बनाने के उद्देश्य से IAS संवर्ग में बड़े स्तर पर बदलाव किए हैं। इसके तहत वर्ष 2001 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी श्री आर. मीनाक्षी सुन्दरम से प्रमुख सचिव ऊर्जा, नियोजन सहित अन्य अतिरिक्त प्रभार हटाते हुए उन्हें प्रमुख सचिव आवास, आयुक्त आवास एवं मुख्य प्रशासक उत्तराखण्ड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

वहीं, श्री शैलेश बगौली को सचिव मुख्यमंत्री, गृह, कारागार, सूचना आदि विभागों के दायित्वों से मुक्त करते हुए सचिव पेयजल नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में श्री सचिन कुर्वे को नागरिक उड्डयन विभाग से हटाकर सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा तथा आयुक्त स्वास्थ्य बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ व्यापार मंडल चुनाव परिणाम: दीवान सिंह बिष्ट ने अध्यक्ष पद पर लगातार तीसरी बार दर्ज की जीत, विनोद पांडे निर्वाचित कोषाध्यक्ष

 

इसके अलावा शासन ने कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के विभागों में भी महत्वपूर्ण अदला-बदली की है। इनमें सहकारिता, आयुष, खाद्य, नियोजन, सैनिक कल्याण, राज्य सम्पत्ति, आपदा प्रबंधन और सचिवालय प्रशासन जैसे अहम विभाग शामिल हैं।

 

साथ ही राज्य सिविल सेवा (PCS) अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं। श्री अरविन्द कुमार पाण्डे को मुख्य विकास अधिकारी, नैनीताल नियुक्त किया गया है। श्री दिनेश प्रताप सिंह को अधिशासी निदेशक, चीनी मिल डोईवाला की जिम्मेदारी दी गई है। श्री अनिल कुमार शुक्ला को डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार भेजा गया है, जबकि श्री दयानन्द को उप मेलाधिकारी, कुम्भ मेला हरिद्वार बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  6 अगस्त को प्रधानमंत्री मोदी लालकुआं रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण एवं विस्तारीकरण कार्य का करेंगे शिलान्यास, केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट भी होंगे शामिल

 

अन्य PCS अधिकारियों में श्री आकाश जोशी को डिप्टी कलेक्टर पौड़ी, श्री राहुल शाह को डिप्टी कलेक्टर उधमसिंहनगर, श्री संदीप कुमार को डिप्टी कलेक्टर पौड़ी, श्री मंजीत सिंह गिल को उप मेलाधिकारी, कुम्भ मेला हरिद्वार तथा श्री ललित मोहन तिवारी को डिप्टी कलेक्टर पिथौरागढ़ नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में कल होने वाली जन आक्रोश रैली के दौरान पुलिस ने जारी किया यातायात डायवर्जन प्लान व पार्किंग व्यवस्था

 

शासन ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने वर्तमान पदभार से कार्यमुक्त होकर तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें तथा इसकी सूचना कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग को उपलब्ध कराएं।

 

प्रशासनिक हलकों में इस बड़े फेरबदल को शासन की कार्यप्रणाली में तेजी लाने और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।