उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- यहाँ चोरगलिया पुलिस ने शराब की तस्करी कर रहे 1 व्यक्ति को 184 पाउच अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार

  • नैनीताल पुलिस का नशे पर वार लगातार
  • चोरगलिया पुलिस ने शराब की तस्करी कर रहे 01 व्यक्ति को 184 पाउच अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार

हल्द्वानी न्यूज़– श्री प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के अंतर्गत युवाओं को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सभी थाना प्रभारी को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने प्रदेश में बढ़ रही महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर राज्यव्यापी आंदोलन की दी चेतावनी, 9 सितंबर को रुद्रपुर में होगा जबरदस्त धरना प्रदर्शन

 

इसी क्रम में श्री प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन, श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में श्री राजेश जोशी थानाध्यक्ष चोरगलिया के नेतृत्व में 184 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- सीएम धामी की सख्ती के बाद नीद से फिर जागा वन विभाग, की अतिक्रमण पर ताबड़तोड़ कार्यवाही, तीन दिन में इतनी एकड़ भूमि करवाई मुक्त।

दिनांक 08-11- 2024 को थानाध्यक्ष चोरगलिया श्री राजेश जोशी के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान चोरगलिया क्षेत्र लक्ष्मण राम पुत्र रामलाल निवासी धर्मगढ़, थाना चोरगलिया,जिला नैनीताल, उम्र 48 वर्ष के कब्जे से कुल 184 पाउच कच्ची शराब बरामद कर उक्त के विरुद्ध थाना चोरगलिया में धारा 60 (1) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- सीएम धामी ने पीएम मोदी से मिलकर की बिजली प्रोजेक्टों की पैरवी

 

 

गिरफ्तारी-

लक्ष्मण राम पुत्र रामलाल निवासी धर्मगढ़, थाना चोरगलिया

बरामदगी-

184 पाउच कच्ची शराब

पुलिस टीम-
1- SI प्रताप सिंह
2- SI सुरभि राना
3- का0 भारत भूषण
3- कानि0 जसकरण सिंह

*मीडिया सेल*
*पुलिस कार्यालय हल्द्वानी*