उत्तराखण्डकुमाऊं,

वन अधिकार समिति द्वारा बिन्दुखत्ता क्षेत्र की प्रमुख ज्वलंत समस्याओं को लेकर विधायक को दिया ज्ञापन

लालकुआं न्यूज़– बिंदुखत्ता वन अधिकार समिति के पदाधिकारियों ने क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं को लेकर विधायक डॉ मोहन बिष्ट के घर जाकर उन्हें ज्ञापन सौपा, विधायक ने अभिलंब समस्याओं का समाधान करने का उन्हें आश्वासन दिया।


विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट को वनअधिकार समिति द्वारा बिन्दुखत्ता क्षेत्र की प्रमुख ज्वलंत समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया गया, जिसमें सर्वप्रथम बिंदुखता राजस्व गांव की प्रक्रिया को तेज करने हेतु अधिकारियों से वार्ता की गई, और आवारा पशुओं से निजात दिलाने एवं बिंदुखता की ज्वलंत समस्या जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन करने, मनरेगा जॉब कार्ड कार्य, एवंम राजस्व ग्रामों को दी जाने वाली सुविधा जैसे गौला नदी से रेता बजरी के परमिट व जलौनी लकड़ी के परमिट आदि मुहैया कराने को लेकर भी ज्ञापन दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- एसएसपी मंजूनाथ टी.सी. के सख्त निर्देशों का असर, लूट की वारदात का खुलासा चंद घंटों में

वही विधायक द्वारा जल्द से जल्दी इन समस्याओं का निवारण करने हेतु आश्वासन दिया गया, क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि वह मामले में शासन स्तर पर कार्यवाही करने के लिए दबाव बनाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ( बड़ी खबर) यहां पुलिस की कस्टडी से फरार हुआ बंदी, एक SI सहित दो कांस्टेबल निलंबित।

वही ज्ञापन देने वालो में वन अधिकार समिति के अध्यक्ष अर्जुन नाथ गोस्वामी, सचिन कुंदन सिंह चुफाल, हरेंद्र सिंह बिष्ट, प्रताप सिंह कोश्यारी, चंचल सिंह कोरंगा, नंदन सिंह बोरा समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- (दुःखद) यहाँ दीवाली मना कर लौट रहे यात्रियों का वाहन गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, पांच घायल