उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट, अगले 3 घंटे कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

देहरादून न्यूज़– उत्तराखंड में लगातार हो रही बरसात के बीच मौसम विभाग ने एक और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, 01 सितम्बर 2025 को शाम 07:07 बजे से रात 10:07 बजे तक राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यूपी के 'नीले ड्रम' के बाद उत्‍तराखंड में 'आग' वाला कांड, पत्नी ने पेट्रोल छिड़क कर पति को जलाया, पत्नी फरार

 

मौसम विभाग के मुताबिक, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टेहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी जिलों के विभिन्न इलाकों में अगले 3 घंटे के भीतर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

 

 

विशेष रूप से ऋषिकेश, मसूरी, गंगोत्री, केदारनाथ, जोशीमठ, मुनस्यारी, कोटद्वार, रानीखेत और हल्द्वानी समेत इनके आसपास के क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट का बड़ा फैसला: बापूग्राम, चौवन बग्गा और बिंदुखत्ता के नियमितीकरण की प्रक्रिया होगी तेज, मुख्य सचिव को दिए निर्देश

 

 

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति से बचाव हेतु प्रशासन ने भी अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून पुलिस एक्शन में: मुख्यमंत्री परिवर्तन की अफवाह फैलाने वाले तीन फेसबुक पेज संचालकों पर मुकदमा

 

 

 

👉 यात्रियों और स्थानीय लोगों से अपील है कि वे यात्रा से पहले मौसम की जानकारी अवश्य लें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन और स्थानीय पुलिस से संपर्क करें।