उत्तराखण्डकुमाऊं,

बिंदुखत्ता में फौजी के घर में लगी आग, लाखों का सामान स्वाहा

लालकुआं न्यूज़- अज्ञात कारण के चलते निकटवर्ती क्षेत्र बिंदुखत्ता घोड़ानाला स्थित भारतीय सेना में तैनात सैनिक के घर में आग लगने के चलते लगभग तीन लाख से अधिक का सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ राॅकेट की चिगारी से धूं-धूं कर जला तीन मंजिला भवन, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिंदुखत्ता के पूर्वी राजीव नगर घोड़ानाला निवासी भारतीय सेना में कार्यरत राकेश सिंह के आवास मे अज्ञात कारणों के चलते गत दिवस दोपहर लगभग 3 बजे अचानक आग लग गई। जिसके चलते उनके घर के रखा दैनिक उपयोग का सामान कपड़े व राशन आदि समेत आर्मी आई कार्ड व लीव सर्टिफिकेट सहित कई महत्वपूर्ण सामान भी आग में खाक हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल के 2000 पदों पर भर्ती, UKSSSC इन रिक्त पदों पर भी जारी करेगा नोटिफिकेशन

वही सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। परंतु जब तक आग पर काबू किया गया तब तक घर में रखा लगभग 3 लाख रुपए तक का सामान जलकर राख हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- अब कोचिंग सेंटरों पर राज्य सरकार कसने जा रही है शिकंजा, ऐसा करना होगा अनिवार्य, वरना समेटना होगा अपना 'बोरिया-बिस्‍तर

वही सूचना पर मौके पर पहुंचे राजस्व उप निरीक्षक लक्ष्मी नारायण यादव ने अग्निकांड में हुए नुकसान का आकलन करने के बाद विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर जिला प्रशासन को भेज दी।