उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

उत्तराखंड-धार्मिक पहचान छिपाकर शादी, धर्मांतरण और दहेज मांगने का आरोप: उधम सिंह नगर में मोनिस गिरफ्तार

उधम सिंह नगर न्यूज़- उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में शनिवार को एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जिस पर अपनी धार्मिक पहचान छिपाकर हिंदू लड़की से शादी करने, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और दहेज की मांग करने का आरोप है।

 

 

फर्जी प्रोफाइल बनाकर रचाई शादी

पीड़िता की शिकायत के अनुसार, आरोपी ने वैवाहिक वेबसाइट पर फर्जी पहचान बनाकर खुद को मनीष चौधरी पुत्र अमित चौधरी बताया और दिसंबर 2024 में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की। शादी के बाद लड़की को पता चला कि उसका पति असल में मेरठ निवासी इरशाद अहमद का बेटा मोनिस है, जो वर्तमान में दिनेशपुर (उधम सिंह नगर) में रह रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- आज से 3 नवंबर तक हल्द्वानी शहर में नहीं आ सकेंगे भारी वाहन, देख लें नया रूट प्लान

 

 

पहले से विवाहित निकला आरोपी

जांच में यह खुलासा हुआ कि मोनिस पहले से ही एक मुस्लिम महिला से शादीशुदा है। इसके बावजूद उसने पीड़िता को धोखे में रखकर दूसरी शादी की।

 

 

दहेज और धर्म परिवर्तन का दबाव

लड़की ने आरोप लगाया कि शादी के बाद मोनिस और उसके परिवार ने 2 लाख रुपये नकद, एक कार और सोने के गहने की मांग की। इतना ही नहीं, उस पर इस्लाम धर्म अपनाने और मांसाहारी भोजन करने का भी दबाव बनाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीनगर में गुलदार का खूनी हमला: घास काट रही 48 वर्षीय महिला को बनाया शिकार, ग्रामीणों में आक्रोश

 

 

मारपीट और धमकी के आरोप

शिकायत में कहा गया कि विरोध करने पर मोनिस और उसके परिजनों ने युवती को गालियां दीं, पीटा और 21 फरवरी को घर से निकाल दिया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी पक्ष ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।

 

 

गिरफ्तारी और केस दर्ज

यह भी पढ़ें 👉  (अच्छी खबर) मोटाहल्दू के हर्षित जोशी ने किया क्षेत्र का नाम रोशन

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने दिनेशपुर थाना क्षेत्र के जयनगर स्थित गायत्री विला से आरोपी मोनिस को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 (धोखेबाजी कर यौन संबंध बनाना), 115(2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 351(2) (आपराधिक धमकी) और 352 (अपमान कर शांति भंग करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

 

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। मामले की जांच की जिम्मेदारी उप निरीक्षक रजनी गोस्वामी को सौंपी गई है।