उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी में मानसून का असर: गौला नदी और बरसाती नालों के किनारे रहने वालों को प्रशासन की चेतावनी, सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील

हल्द्वानी न्यूज़– उत्तराखंड में मानसून की दस्तक के साथ ही हल्द्वानी और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही बारिश ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बनने लगी है, जिसे देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। संभावित बाढ़ और जलभराव से निपटने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

 

 

सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने बताया कि जिन क्षेत्रों में हर साल बारिश के दौरान जलभराव की समस्या रहती है, वहां पहले से ही वाटर पंप की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही देहरादून स्थित मौसम विभाग की ओर से जारी हर मौसम चेतावनी पर लगातार नजर रखी जा रही है और उसी के अनुरूप आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ चलती गाड़ी के ऊपर गिरा भारी भरकम पेड़, कार सवार सुरक्षित

 

 

प्रशासन ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तहसील स्तर पर 24 घंटे कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिया है। इसके अलावा राहत एवं बचाव दलों को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड (शर्मनाक) यहाँ चलती बस में लाइट बंद करवाकर शिक्षिका के साथ तीन लोगों ने की छेड़खानी, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच।

 

 

बारिश के दौरान गौला नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को नोटिस जारी कर सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। वहीं कलसिया, देवखड़ी और रक्सिया नाले के किनारे रहने वाले लोगों को भी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल- आज इन राशि वालों को रहना होगा सावधान, जानें अन्य राशिवालों का हाल, पढ़े आज का राशिफल

 

 

सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने लोगों से अपील की है कि तेज बारिश के दौरान उफान पर बह रही नदियों और बरसाती नालों को पार करने का प्रयास बिल्कुल न करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति की जानकारी तुरंत कंट्रोल रूम या संबंधित अधिकारियों को दें।