उत्तराखण्डकुमाऊं,

जनसमस्याओं और भवनकर संबंधी आवेदनों की नगर पंचायत अध्यक्ष ने की सुनवाई

लालकुआं न्यूज़– नगर पंचायत लालकुआं के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने शनिवार को नगरवासियों की जनसमस्याओं और भवनकर वृद्धि से संबंधित प्राप्त आवेदनों पर सुनवाई की। इस दौरान उन्होंने संबंधित आवेदकों की समस्याओं और आपत्तियों को गंभीरता से सुना।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता के व्यावसाई तारा सिंह नेगी की बेटी ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में प्राप्त किए 94.2 प्रतिशत अंक

 

 

अध्यक्ष ने नगरहित और नगर पंचायत की आय को ध्यान में रखते हुए भवनकर से जुड़े मामलों पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि नगरवासियों की समस्याओं का उचित समाधान करना तथा नगर के विकास और जनसुविधाओं को मजबूत बनाना नगर पंचायत की प्राथमिकता है। नगर पंचायत की आय में वृद्धि से स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, सफाई और अन्य विकास कार्यों को गति मिलती है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बिंदुखत्ता निवासी युवक का संदिग्ध हालात में शव बरामद, सल्फास के खाली पाउच मिलने से आत्महत्या की आशंका

 

 

सुनवाई के दौरान सभासदगण, अधिकारी और कार्यालय कर्मचारी मौजूद रहे।