उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,हल्द्वानी

नैनीताल- यहाँ उफान में आये सूर्या नाला में गिरी 8 यात्रियों से भरी बोलेरो, थानाध्यक्ष व स्थानीय लोगों ने शीशे तोड़कर बचाई 8 यात्रियों की जान

चोरगलियां न्यूज़- पर्वतीय क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बारिश से नैनीताल जिले के चोरगलिया मुख्य राज्य मार्ग में स्थित सूर्या नाला भी उफान पर आ गया। इसी दौरान नाला पार करते समय सवारियों से भरी बोलेरो पानी में बह गई। वही मौके पर मौजूद थानाध्यक्ष समेत अन्य लोगों ने बोलेरो के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। यात्रियों में महिला और उसका आठ साल का बच्चा भी था।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- नन्दा गौरा योजना’ में आवेदन की प्रक्रिया शुरू, पात्र अभिभावक व बालिकाएं पोर्टल www.nandagaurauk.in पर करें आवेदन

पुलिस के अनुसार शाम करीब छह बजे शेर नाला ऊफान पर आ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को पानी कम होने तक नाला पार नहीं करने को कहा। इससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब दो घंटे बाद पानी कम होने पर एक बोलेरो टैक्सी को चालक ने आगे बढ़ाया लेकिन अचानक गड्ढे में टैक्सी गिर गई। टैक्सी में चालक समेत आठ यात्री सवार थे।

यह भी पढ़ें 👉  एक्सपोनेंशियल स्कूल बिन्दुखत्ता के सात होनहारों ने प्रदेश की मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त कर रचा इतिहास

वही मौके पर मौजूद थानाध्यक्ष भगवान सिंह महर ने पानी में जाकर गाड़ी के शीशे तोड़े और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। बताया कि यात्रियों में महिला और उसका आठ साल का बच्चा भी था।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून - मुख्य सचिव के सख्त निर्देश, किसी भी बच्चे को स्कूल में दाखिला से मना करने पर प्रिंसिपल और शिक्षक के खिलाफ होगी कड़ी से कड़ी कार्यवाही


गाड़ी को राजेंद्र सिंह पुत्र भवान सिंह निवासी ग्राम नाली गंगोलीहाट पिथौरागढ़ चला रहा था। बताया कि प्रमोद सिंह पुत्र गंगा सिंह ग्राम नाली गंगोलीहाट और नेपाली मूल के पदम रावल, बड़ी रावल के अलावा अन्य यात्री थे। बाद में सभी यात्री अन्य वाहनों से गंतव्य को चले गए।