उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल- यहाँ दो एयरफोर्स जवानों की डूबने से हुई मौत, पुलिस ने किया रेस्क्यू, दोनों के शव बाहर निकाले

नैनीताल न्यूज़– भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत चाफी के मुसाताल में नहाने गए दो एयरफोर्स कर्मियों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू अभियान कर दोनों के शव बाहर निकाले।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में बड़ा फर्जीवाड़ा: 9428 आयुष्मान और 3323 राशन कार्ड निरस्त, दो थानों में मुकदमा दर्ज

सीओ प्रमोद साह ने बताया कि आठ दोस्त घूमने के लिए भीमताल के मुसाताल आए थे। जहां चार दोस्त प्रिंस यादव, साहिल, सौरभ सिंह और बृजेंद्र ताल में नहाने गए थे। तभी बीच ताल में पानी गहरा होने से प्रिंस यादव और साहिल डूबने लगे तो उनके साथियों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन उन्हें नहीं बचा पाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (बड़ी खबर) ESI की उत्तराखंड में बड़ी कार्यवाही, इन दस अस्पतालों को ESI ने किया निलंबित, पढ़े पूरी खबर
उन्होंने बताया कि एक घंटे की मशक्कत के बाद प्रिंस यादव और साहिल के शव बाहर निकाले गए। सीओ ने बताया कि चारों पठानकोट पंजाब एयरफोर्स में तैनात है। आठ दोस्तों में चार युवतियां भी शामिल थी।